फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The city trapped in the throes of jam, the police lost their sweat

जाम के झाम में फंसा शहर, पुलिस के छूटे पसीने

Mon, 16 Aug 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
The city trapped in the throes of jam, the police lost their sweat
मऊ सोमवार को पूरे नगर में बाजारों तथा मुख्य मार्गों पर सुबह से ही जाम की स्थिति रही। वहीं बारिश के बाद अचानक से सड़क पर बढ़े वाहनों के दबाव के कारण बाजारों में वाहनों की लंबी कतार के कारण पैदल चलना भी मुश्किल रहा। पूरे दिन नगर जाम में फंसकर कराहता रहा। जाम को समाप्त करवाने के लिए यातायात विभाग व कोतवाली पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

दोपहर में नगर के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, फातिमा अस्पताल रोड, रोडवेज, बालनिकेतन तिराहा तथा भीटी चौराहे पर दिन भर भीषण जाम की स्थिति रही। टीएसआई संतोष यादव खुद अपनी टीम के साथ गाजीपुर चौराहे तथा आजमगढ़ मोड़, ब्रह्मस्थान से लेकर भीटी तक लगे जाम को खुलवाने में लगे रहे। सप्ताह का पहला दिन और आगामी रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर लोगों की भीड़ ज्यादा होने के चलते दिन भर आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, फातिमा मोड़, ब्रह्मस्थान, भीटी, मिर्जाहादीपुरा में जाम लगा रहा। बढ़ते वाहनों की संख्या के साथ ही शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। जिससे जाम के झाम में पूरा शहर दिन भर फंसा रहा। हालांकि शहर को जाम से बचाने के लिए आजमगढ़ मोड़ से लेकर श्रीराम मंदिर निजामुद्दीनपुरा तक डिवाइडर भी बना है। लेकिन सड़क किनारे पटरी दुकानदारों व आड़े तिरछे खड़े हो रहे वाहनों के कारण जाम की समस्या हर रोज बनी रहती है। ऐसे में जाम में फंसने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed