{"_id":"5eb03cb98ebc3e90310652f6","slug":"the-case-mau-news-vns5233249196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों से मारपीट पर 21 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों से मारपीट पर 21 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी के चोरपा खुर्द गांव में 30 अप्रैल को लॉकडाउन के उल्लंघन पर समझाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दो सिपाहियों की पिटाई कर वर्दी फाड़ दी थी। इस मामले में पुलिस ने 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चोरपा खुर्द ग्राम सभा में बृहस्पतिवार की शाम लगभग 25 लोग जुट गए थे। गांव के व्यक्ति ने इसकी जानकारी सरायलखंसी थाने पर दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिपाही नागेंद्र सिंह और रवि कुमार की पिटाई कर वर्दी फाड़ दी थी। इस मामले में उसी दिन नागेंद्र सिंह की तहरीर पर 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में कुछ लोग लाकडाउन का उल्लंघन कर जुटे थे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने हमला बोल दिया था। इस मामले में कुल 21 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।