फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The car of the baraatis overturned in a ditch, the groom's brother died

Mau News: खाई में पलटी बरातियों की कार, दूल्हे के भाई की मौत

Fri, 23 May 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The car of the baraatis overturned in a ditch, the groom's brother died
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे बरातियों की कार खाई में पलट गई। हादसे में दूल्हे के भाई की मौत हो गई और भतीजे सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव का पंचनामा बनाकर अपने कब्जे में ले लिया। गोरखपुर जनपद के बासगांव थाना क्षेत्र के पांडेय तिघरा गांव निवासी कमलेश्वर त्रिपाठी के पुत्र आनंद त्रिपाठी की शादी मधुबन थाना क्षेत्र के खिरीकोठा निवासी राकेश पांडेय की पुत्री के साथ तय थी। बृहस्पतिवार की शाम बरात आई और रात में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। शुक्रवार की सुबह विदाई कर परिवार के लोग लौट रहे थे।
विज्ञापन

उनमें से एक कार मधुबन घोसी मार्ग होते हुए गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 6.30 बजे कार जामडीह गांव के पास पहुंची थी कि चालक को अचानक झपकी आ गई। जिससे कार पुलिया की रेलिंग से टकराई और खाई में पलट गई। दुर्घटना में कार सवार दूल्हे के बड़े भाई चंद्रमोल त्रिपाठी उर्फ दीपू (38) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूल्हे के भतीजे मदन तिवारी (18) और बिशु तिवारी (19), कैमरामैन संदीप प्रजापति (30) और कार चला रहा दूल्हे के दोस्त किशन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजवाया। चारों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पंचनामा बनाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बदहाल सड़क बनी हादसे का कारण : बदहाल सड़क हादसे का कारण बनी है। मधुबन से गोरखपुर जाने के लिए दोहरीघाट-मधुबन मार्ग से नजदीक है। लेकिन सड़क उबड़ खाबड़ होने से बराती कार लेकर मधुबन-घोसी मार्ग होते हुए घोसी से गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर जा रहे थे। इस सड़क के नवीनीकरण के लिए शासन स्तर से बजट स्वीकृत होने के बाद भी काम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed