{"_id":"66490fed6bcbc797b00e80b4","slug":"the-car-collided-with-the-car-then-the-bike-collided-with-the-tree-constable-died-prd-jawan-injured-mau-news-c-295-1-mau1002-112779-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गाड़ी ने मारी टक्कर, फिर पेड़ से टकराई बाइक सिपाही की मौत, पीआरडी जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गाड़ी ने मारी टक्कर, फिर पेड़ से टकराई बाइक सिपाही की मौत, पीआरडी जवान घायल
विज्ञापन
दोहरीघाट/कुसुम्हा। दोहरीघाट के बसियाराम के पास शनिवार तड़के तीन बजे गश्त कर रहे सिपाही और पीआरडी के जवान की बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई। सिपाही और पीआरडी के जवान दोनों वहीं पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दोहरीघाट सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। वहीं पीआरडी जवान का उपचार चल रहा है। बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र के अहिरौली रौनाकला गांव निवासी सिपाही नीतीश कुमार पटेल पुत्र स्व. श्याम लाल पटेल दोहरीघाट थाने पर तैनात थे। शनिवार तीन बजे वह पीआरडी जवान संपूर्णानंद पटेल के साथ बाइक से हल्का नंबर एक में रात्रि गश्त पर निकले थे। मधुबन-दोहरीघाट मार्ग पर बसियाराम साइफन के पास दो पहिया वाहन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। फरार हो गया। पुलिसकर्मी की बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। और उसमें आग लग गई। वहीं पुलिसकर्मी और पीआरडी जवान दोनों घायल होकर वहीं अचेत हो गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लोगों की मदद से दोनों को आनन-फानन में सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने पुलिसकर्मी नीतीश कुमार पटेल को मृत घोषित कर दिया। जबकि पीआरडी संपूर्णानंद पटेल की हालत सामान्य है। मृत पुलिसकर्मी नीतीश परिवार के साथ थाना दोहरीघाट में रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर इस घटना को लेकर एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आठ दिनों में सड़क हादसे में सात ने गंवाई जान
बीते नौ दिनों में सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चुकी है।
केस एक- दोहरीघाट के गोठा फोरलेन बाईपास के पास 10 मई की रात बाइक सवार दो बिजलीकर्मियों को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिसमें गोठा गांव निवासी निजामुद्दीन (55) क मौत हो गई । केस दो- 12 मई की देर शाम बलिया मोड़ पर निजी बस की टक्कर से शहर कोतवाली के सहादतपुरा निवासी बाइक सवार प्रमोद राजभर (27) की मौत हो गई थी। केस तीन- मुहम्मदाबाद के आरीपुर गांव के पास 13 मई की दोपहर दो बाइकों की टक्कर से भीरा गांव निवासी प्रियांश सोनकर (18) की मौत हो गई थी। केस चार- 13 मई की देर शाम घोसी कोतवाली क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग फोरलेन के एप्रोच मार्ग पर पड़ी गिट्टियों पर बाइक फिसलने से अरियासो निवासी रुद्र प्रताप सिंह (37) की मौत हो गई थी। केस पांच- देर शाम मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के लग्गूपुर बाजार में हाइड्रा की चपेट में आने से आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी राजेश चौहान की मौत हो गई थी। केस पांच- 15 मई की रात सरायलखंसी के आमारी गांव के पास फोरलेन पर पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार शिवकुमार गोंड (50) की मौत हो गई थी। केस छह- 16 मई को सिकटिया ब्रिज के नीचे काम कर रहे तीन मैकेनिकों के ऊपर बस गिर गई जिसमें एक की जान चली गई जबकि दो घायल हो गए थे।