फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The captain taught the lesson of morality to the policemen

कप्तान ने पुलिसकर्मियों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

Sat, 08 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The captain taught the lesson of morality to the policemen
मुहम्मदाबाद गोहना थाना समाधान दिवस पर अचानक पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों और क्षेत्र के चौकीदारों की बैठक में सभी को नैतिकता का पाठ पढ़ाया। जनता से उचित एवं संयमित व्यवहार करने, घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई और छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेने की हिदायत दी।
विज्ञापन

शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में आए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों और चौकीदारों की बैठक लिया। इस दौरान कप्तान ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने व्यवहार को संयमित रखें और क्षेत्र की जनता के साथ उचित और सम्मानजनक व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा जीतना और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना पुलिस कर्मियों के लिए चुनौती है लेकिन अपने आचरण और व्यवहार से इस कसौटी पर खरा उतरा जा सकता है। कहा कि चौकीदार गांव में सभी अराजक तत्वों की गतिविधियों से वाकिफ होते हैं। उन पर कड़ी निगाह रखते हुए समय समय पर उनकी गतिविधियों की सूचना दें। इस दौरान कोतवाल शैलेश सिंह एसआई पंकज यादव, लाल बहादुर प्रसाद समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed