{"_id":"fd0c2dcbe786a60f5002579865cd6a71","slug":"the-campaign-to-ponds-get-free-from-incrochment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर पोखरों को करें अतिक्रमणमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर पोखरों को करें अतिक्रमणमुक्त
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 28 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर पोखरों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
कहा कि मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। इसका अनुपालन गंभीरता से किया जाए। जनपद के सभी चिंहित तालाबों का स्टेटमेंट बनाकर नरेगा द्वारा इसकी खुदाई प्रारंभ किया जाए।
खुदाई से पूर्व सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लेखपाल भेजकर तालाब के रकबे को चिंहित कर लें। जहां कहीं भी अतिक्रमण है वहां बरसात से पूर्व खाली कराकर उसकी खुराई करा वहां वाटर रिचार्जिंग की पूरी तैयारी कर ली जाए।
विज्ञापन
जहां कहीं भी मनरेगा से कार्य होना है वहां कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। कहा कि जल स्तर तेजी से खिसक रहा है। यही हालत रही और स्थिति और खराब हो जाएगी। इसलिए सभी इसे गंभीरता से लें। वह रामपुर चकिया में हो रही पोखरी की खुदाई भी जाकर देखें। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीडीओ गिरिजेश त्यागी, उपायुक्त मनरेगा रविशंकर राय, बीडीओ आदि उपस्थित रहे।