फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The budget started messing with the rise in the prices of food items

खाद्य सामग्रियों के दामों में उछाल से गड़बड़ाने लगा बजट

Wed, 05 May 2021 09:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
The budget started messing with the rise in the prices of food items
खाद्य सामग्री की कीमतें बढ़ीं, बजट हुआ फेल
विज्ञापन

संक्रमण काल में आय बढ़ी नहीं, महंगाई बढ़ने से बढ़ी मुश्किलें
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। कोरोना काल में पूर्ण बंदी के दौरान खाद्य सामग्री की कीमतों में वृद्धि से किचन बजट गड़बड़ाने लगा है। सरसों तेल में 40 रुपया प्रति लीटर बढ़ गया ह जबकि अरहर दाल की कीमत 111 रुपये प्रति किग्रा पहुंच गई है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। जिले में मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए सरकार की तरफ से सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद कर दिया गया है। वीकेंड लाकडाउन छह मई तक बढ़ा दिया गया है। कारोबारियों की मानें तो गैर प्रांतों से आपूर्ति के सापेक्ष माल काफी देर से आ रहा है। इसके चलते लागत बढ़ जा रही है। बाजार में खाद्य सामग्री की कीमतों में उछाल से लोग हैरान हैं। आम लोगों की मानें तो दाल तथा सरसो की फसल आ जाने पर भी कीमत में कमी नहीं आ रही है। खाद्य सामग्रियों के भाव सुनकर सभी के होश उड़ जा रहे हैं। 10 दिनों पूर्व और वर्तमान भाव को तुलना करने पर भारी वृद्धि से किचन बजट बढ़ने से लोगों को भरपेट भोजन मयस्सर नहीं हो रहा है। रिटेलरों की मानें थोक विक्रेताओं से तो खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़कर ही मिल रहा है।इस संबंध में कोपागंज के लारपुर गांव निवासिनी पिंकी सिंह का कहना था कि खाद्य सामग्रियों के दामों में भारी उछाल आने से किचन बजट बढ़ता जा रहा है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। खाद्य सामग्रियों के दामों पर नजर डाला जाए तो चना बेसन में 12 रुपये, गुड़ में 13 रुपये, चीनी में चार रुपये प्रति किग्रा का इजाफा हुआ है। जबकि चना में 10 रुपया प्रति किग्रा, सरसो के तेल में 48 रुपया, रिफाइन में 48 रुपया, चना दाल में 10 रुपये तथा अरहर दाल में 15 रुपये प्रति किग्रा का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

कोट
खाद्य सामग्री की कीमतें बढ़ते के कई कारण हो सकते हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान गैर प्रांतों से मांग से कम आपूर्ति होने जमाखोरी बढ़ रही है। थोक विक्रेता फुटकर विक्रेता को बढ़े दाम पर सामान दे रहे होंगे। प्रशासन छापा मारे तो समस्या का समाधान हो सकता है।- डॉ. सीपी राय, एसोसिएट प्रोफेसर अर्थशास्त्र, डीसीएस के पीजी कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

-
खाद्य सामग्री की कीमतों पर नजर रखने का निर्देश खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिया गया है। कहीं गड़बड़ी का मामला संज्ञान में आते ही जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-के.हरि सिंह, अपर जिलाधिकारी
सामग्री रेट अब दस दिन पहले (किलो में)
चना बेसन 92 80 रुपये
गुड़ 53 40 रुपये
चीनी 44 40 रुपये
चना 75 65 रुपये
सरसो तेल 178 130 रुपये
रिफाइन 178 130 रुपये
चना दाल 75 65 रुपये
सोयाबिन आयल 160 120 रुपये
पाम आयल 135 120 रुपये
अरहर दाल 110 95 रुपये
मसूर - 90 रुपया 80 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed