फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The budget of the 70 million passes

पास किया 70 करोड़ का बजट

Mon, 05 Mar 2018 11:38 PM IST
mau news
mau news Updated Mon, 05 Mar 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
मऊ। नगरपालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को पालिका सभागार में हुई। नगरपालिका चेयरमैन मुहम्मद तैयब पालकी ने बोर्ड के समक्ष वर्ष 2018-19 का बजट प्रस्तुत किया। नगर के समुचित विकास के लिए लगभग 70 करोड़ का बजट पास किया गया। नगर के चौराहों तिराहों के सुंदरीकरण के लिए नगर के व्यवसायियों की मदद लेगी।  सफाईकर्मियों की संख्या में वृद्धि के साथ ही कचरा निस्तारण के लिए सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जमीन की जल्द ही क्खरीददारी की जाएगी।
विज्ञापन

बजट में गृहकर, जलकर, लाइसेंस खाद्य पदार्थ, पार्किंग स्टैंड, जलकल विविध, 14वां वित्त, राज्य वित्त आयोग, संपत्ति हस्तांतरण विलेख शुल्क, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना सहित अन्य स्रोतों से संयुक्त अनुमानित आय 69 करोड़ 90 लाख 12 हजार तथा तथा विकास एवं निर्माण कार्यों पर 69 करोड़ 86 लाख 10 हजार रुपया खर्च होगा। इस प्रकार यह बजट 40 लाख दो हजार रूपये फायदे का बजट रहा। बजट में निर्माण, सफाई, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था में सुधार के लिए जोर दिया गया। साथ ही टैक्सी स्टैंड की नीलामी, नलकूपों के संचालन, पाइप लाइन लिकेज मरम्मत, नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि बोर्ड ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार और सफाई व्यवस्था को विशेष रूप से और अधिक बेहतर बनाने के लिए 18 बिंदुओं पर आधारित जनहित और जन सुविधाओं वाले सभी प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित कर दिया है। उन्होंने नगर के समुचित विकास के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए लगभग 70 करोड़ रूपये के इस बजट को पास करने के लिए समस्त सभासदों का आभार व्यक्त किया। कहा कि किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कहा कि बोर्ड सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए नगरपालिका भूमि भी क्रय करेगी। पालिका की भूमि चिंहित कर हर सप्ताह एक भूमि को सुरक्षित किया जा रहा है। आजमगढ़ तिराहे से बालनिकेतन तक तथा रेलवे क्रासिंग से सदर चौक तक एवं शहर में जहां-जहां संभव है डिवाइडर बनाया जाएगा। नगर स्थित चौकों के सुंदरीकरण के लिए नगर के व्यवसायी आगे आएं। जो लोग आर्थिक सहायता कर चौक का सुंदरीकरण कराने में पालिका को सहयोग देंगे, शिलापट्ट पर उनका नाम दर्ज होगा। उन्होंने मिर्जाहादीपुरा चौक को अपने स्तर से हाइवे बनने के बाद सुंदरीकरण कराने की घोषणा भी की। जाम की समस्या पर काबू पाने के लिए अतिक्रमण हटाने के साथ ठेले वालों एवं पटरी दुकानदारों को उचित स्थान मुहैया कराये जाएंगे। सफाईकर्मियों की संख्या में वृद्धि के साथ ही कचरा निस्तारण के लिए सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जमीन की जल्द ही क्खरीददारी की जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर क्षेत्र में स्थित छूटे हुए भवनों पर कर लगाने के लिए 31 मार्च तक आवेदन कर दें। मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए नियमित रुप से दवा का छिड़काव कराया जाए। इस अवसर पर समस्त सभासदगण, अधिशासी अधिकारी आशीष ओझा, कर अधीक्षक गुफरानुल हई, राजस्व निरीक्षक आदर्श त्रिपाठी, अवर अभियंता जल बब्बन प्रसाद, अवर अभियंता भालचंद्र राय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed