{"_id":"696d3be98c7b1f00bb003cf2","slug":"the-bridge-railing-is-damaged-putting-peoples-lives-at-risk-mau-news-c-189-1-svns1011-142705-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त, लोगों की जान जोखिम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त, लोगों की जान जोखिम में
विज्ञापन
इलिया। शहाबगंज विकासखंड क्षेत्र के मनकपड़ा गांव के समीप राइट कर्मनाशा नहर पर बने पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई है। पुल की एक ओर की रेलिंग पूरी तरह टूट चुकी है जबकि दूसरी ओर भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। रोजाना लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।
यह पुल मनकपड़ा समेत आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जो शहाबगंज विकासखंड मुख्यालय तक पहुंचने का मुख्य रास्ता भी है। पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र और कर्मचारी गुजरते हैं। पुल के किनारे रेलिंग न होने से जरा सी चूक होने पर वाहन सवार या व्यक्ति नहर में गिर सकता है।
खासकर, रात के समय, कोहरे और बरसात में दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षतिग्रस्त रेलिंग की शिकायत कई बार की जा चुकी है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राकेश तिवारी ने बताया कि जानकारी विभाग को है। जल्द ही मौके का निरीक्षण कराकर रेलिंग की मरम्मत करा दी जाएगी।