फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The bride came to the door, the groom escaped

बारात आई दरवाजे पर , दूल्हन हुई फरार

Fri, 12 Feb 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The bride came to the door, the groom escaped
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सात फरवरी को राजस्थान से बरात आई थी लेकिन शादी से पहले ही दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई। युवती शादी के लिए बने गहनों के अलावा परिवार की अन्य महिलाओं के गहने भी लेकर भाग गई। इसकी जानकारी होने पर बरात लौट गई। इस मामले में युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सात फरवरी को राजस्थान से बरात आयी थी। बारात कन्या पक्ष के दरवाजे पर आने पर लड़की के घर वाले और बाराती नाचने गाने के साथ खुशियां मना रहे थे। रात में शादी का समय आने पर युवती बाहर शौच के लिए निकली और गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि लड़की गांव के ही अहमदाबाद में रहने वाले दो बच्चों के पिता के साथ भाग गई है। वह शादी के लिए रखे गहने और पचास हजार रुपये भी लेती गई। बारात दुल्हन का इंतजार करती रही, लेकिन जब दुल्हन नहीं लौटी तो बरात बैरंग लौट गई। लड़की के परिजनों और युवक के ससुर ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर पाते ही मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने कहा कि युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed