फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body was found hanging from a tree branch with the help of a muffler.

Mau News: पेड़ की डाल से मफलर के सहारे लटका मिला शव

Mon, 05 Jan 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The body was found hanging from a tree branch with the help of a muffler.
चकिया। रामपुर ग्राम पंचायत के खोचवा बस्ती निवासी एक युवा शिक्षक की रविवार की रात मफलर के सहारे पेड़ से लटका शव मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक मिर्जापुर के अहरौरा थाना अंतर्गत घाटमपुर गांव स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक था। वह 10 दिन पहले घर आया था। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खोचवा बस्ती निवासी रामचंद्र भारती के दो पुत्रों में अजीत बड़ा था। रविवार की रात में भोजन करने बाद अजीत घर के बाहर निकले और मकान के पीछे स्थित नीम के पेड़ के पास चले गये। कुछ देर बाद उनके चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। आवाज सुनकर परिजन सहित पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। अजीत को नीम के पेड़ पर मफलर के सहारे लटका देख सभी सन्न रह गये। लोगों ने उसे पेड़ की डाल से उतार कर चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजीत की शादी तीन वर्ष पूर्व मनीषा से हुई थी। पत्नी मनीषा गर्भ से हैं। छोटा भाई अमरजीत, मां कमला, चाचा राम भजन सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि पिता रामचंद्र द्वारा तहरीर प्राप्त हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed