फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of the son-in-law who came to the in-laws' house was found hanging

ससुराल आए दामाद का फांदे से लटका मिला शव

Sun, 13 Jun 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The body of the son-in-law who came to the in-laws' house was found hanging
बढुआ गोदाम सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में शनिवार की बीती युवक ने ससुराल में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक दो दिन पूर्व ही अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। रविवार की सुबह दामाद का शव एक पेड़ पर लटकता देखकर पूूरे घर में अफरा तफरी के मातम पसर गया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना को लेकर अभी तक मृतक के परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया जयरामपुर गांव निवासी अनुज कुमार (26) का विवाह तीन वर्ष पूर्व सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी चंद्रमा की पुत्री प्रियंका से हुई थी। अनुज अपने साले दयाशंकर भास्कर जिसकी शादी बीते 11 जून को थी, इसमें शामिल होने बीबीपुर आया हुआ था। ससुराल पक्ष के लोगों की माने तो शनिवार की शाम अनुज रोजाना की भांति भोजन करने के बाद बाहर सोने चला गया। रविवार की सुबह अनुज को अपने बिस्तर पर न देखकर लोगों ने उसे बुलाने के लिए उसकी तलाश की। जहां उसका शव घर के पीछे लगे अमरूद के पेड़ पर लटकता मिला। यह देख ससुराल के पक्ष के लोग घबरा गए और इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और परिजनों से पूछताछ कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि पूछताछ में दहेज से नाराज होकर युवक ने फांसी लगाने की बात सामने आई है अभी तक किसी भी पक्ष के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed