फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of a youth found in the Ahmedabad-Gorakhpur Express

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में मिला युवक का शव

Fri, 12 Mar 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth found in the Ahmedabad-Gorakhpur Express
मऊ। मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर शुक्रवार की दोपहर पहुंची अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य कोच के तीन नंबर सीट पर 28 वर्षीय युवक की लाश पाई र्गई। कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान अमार चट्टी, रसड़ा बलिया निवासी विनय कुमार के रूप में की गई।
विज्ञापन

अप अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही सामान्य कोच 2 के सीट नंबर तीन पर युवक का शव होने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी एसओ गणनाथ आरक्षक उमाशंकर सिंह के साथ कोच में पहुंचे। शव की जांच के दौरान मिले मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसे उठाकर एसओ ने मृत युवक के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान मृत युवक की शिनाख्त विनय कुमार (28) पुत्र विजय राम निवासी अमार चट्टी थाना रसड़ा बलिया के रूप में हुई। कोच में सवार दूसरे यात्रियों ने बताया कि युवक अहमदाबाद से मऊ के जा रहा था। बृहस्पतिवार की देर रात तक वह बिल्कुल स्वस्थ्य था। ऐसे में अचानक उसकी मौत कैसे हुई, यह आश्चर्यजनक है। जीआरपी एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed