फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The blessings of the master took the blest

गुरु के चरण पखार लिया आशीर्वाद

Fri, 27 Jul 2018 10:41 PM IST
mau
mau Updated Fri, 27 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
The blessings of the master took the blest
गुरु पूर्णिमा पर शुक्रवार को मझवारा राम जानकी मंदिर से निकाली गई रथयात्रा में शामिल साधु-संत। - फोटो : mau
 नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गुरुपूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मझवारा स्थित रामजानकी मंदिर से गुरु पूर्णिमा पर रथयात्रा निकाली गई। गुरूपूर्णिमा के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त, अरविंद सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों तथा मठों पर पहुंचकर महंत तथा प्रधान पुजारी को अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को शीतला माता धाम, वनदेवी धाम पहुंचकर प्रधान पुजारी को अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया। इस दौरान राकेश मिश्र, अनिल यादव, वीरेंद्र गुप्ता, राजीव जौहरी, विद्यासागर शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


रानीपुर संवाददाता के अनुसार अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के तत्वावधान में रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के खुरहट के करजौली स्थित बाबा सरजू दास अनाथाश्रम में गुरुपूर्णिमा मनाई गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम चंद साव और राम गोपाल गुप्त ने कहा कि बाबा सरजू दास ने आश्रम का नींव जिस उद्देश्य से रखा उनके सपनों को मूर्त रूप देने के लिए हम सभी कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर रोगियों की नि:शुल्क जांच और दवा का वितरण हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कुबेर गुप्त ने सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान रामदास गुप्त, बद्री प्रसाद, विजय कुमार, दुर्गेश, राजवती, गिरीश चंद,  जगदीश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


चिरैयाकोट ः गुरुपूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के सरसेना बाजार के पास स्थित सतगुरु आश्रम परिसर भक्तों का रेला तड़के से ही लगा रहा। हरिशंकर धर्मार्थ ट्रस्ट स्वरूप आश्रम सरसेना महंथ बाबा पशुति दास ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन के इस वर्तमान समय में सतगुरु के बिना यह रास्ता खतरों से भरा है। बिना गुरु के यह जीवन अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदारा ः गुरू पूर्णिमा के अवसर पर मठ एवं मंदिर के जिला संयोजक दिवाकर मिश्र ने मझवारा, कोपागंज, नौसेमर, धवरिसाथ, गरथौली, महुआर, इंदारा, कसारा, रईसा, लैरो, अदरी, खलिसपुर, पहसा, मठमहम्मदपुर, हथनी सहित विभिन्न मठ एवं मंदिरों का भम्रण कर साधु एवं संतों को अंग वस्त्र लेकर सम्मानित किया। कसारा के मंदिर के पुजारी राम मिलन दास, महुआर गांव मंदिर के पुजारी सीता राम दास, समोगर मंदिर के पुजारी दीपू भगत, हथनी हनुमान मंदिर के पुजारी रामशीष ठाकुर, मठ महम्मदपुर के मठ के महंत श्री 1008 मठाधीश महादेवानंद आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह, अमित राय, पंकज बर्नवाल, प्रधान बब्बन चौहान, ग्राम प्रधान कन्नौजिया, विशाल सिंह आदि शामिल रहे।


घोसी ः नगर के बस स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रधान पुजारी रमा शंकर मुन्नू ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व वर्ष में एक बार आता है जो हमें सदमार्गों पर चलकर उन्नति करने का सीख देता है ।  गुरु सदैव बुराईयों से बचाकर अच्छाइयों पर चलाता है । गुरु की जितनी भी गुणगान किया जाये कम है।जो गुरु के प्रति आदर नही रखते वे कभी लक्ष्य को नही प्राप्त कर सकते।  इस दौरान संजीव वर्मा, पवन वर्मा, प्रेमचंद वर्मा, चुन्नीला, प्रभात निषाद, पंकज जायसवा, संजीव बरनवाल, उमा गुप्ता, सविता देवी, रवि गोंड, आशीष मौर्या, अजय यादव आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed