फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The belief of the heavy devotees on the rain

बारिश पर भारी पड़ी भक्तों की आस्था

Mon, 06 Aug 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Mon, 06 Aug 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
The belief of the heavy devotees on the rain
शिव मंदिर पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करते लोग।
मऊ। सावन मास के दूसरे सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मंदिरों  में शिवभक्तों ने बारिश के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। भारी संख्या में उमड़े भक्तों ने बेलपत्र और दूध आदि चढ़ा कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। वहीं कुछ भक्तों ने घर पर ही पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का पूजन किया।
विज्ञापन

 इस मौके पर हर-हर महादेव के जयकारे से मंदिर का वातावरण गूंज उठा। कई लोगों ने पूरे दिन व्रत रखकर उपासना भी की। साथ ही लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना की। वहीं मंदिरों पर आयोजित भजन कीर्तन सहित भक्ति गीतों की धुनों पर शिव भक्त झूमते रहे। वहीं जिले भर से कांवरिये गाजे बाजे के साथ बाबा भोलेनाथ का पूजन अर्चन करने के बाद बाबाधाम के लिए रवाना हो गए।         
विज्ञापन

प्रमुख मंदिरों पर भोर से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह लगभग 10 बजे के बाद शुरू हुई बारिश के बावजूद उत्साहित भगवान शिव का पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। मंदिरों में पूजन अर्चन करने वालों में महिलाओं की संख्या काफी नजर आई। भीड़ को देखते हुए ही प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बलों की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठियाटोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही।
गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले भक्त सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed