फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The audience cheered on the meeting of Lord Ram and Mata Sita

भगवान राम, माता सीता के मिलन पर दर्शकों ने लगाया जयकारा

Sat, 14 Nov 2020 07:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
The audience cheered on the meeting of Lord Ram and Mata Sita
मझवारा। श्री रामलील समिति के तत्वावधान में क्षेत्र के पवनी स्थित रामभवन मेला परिसर में चल रही रामलीला शनिवार को अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका, गौरी पूजन सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। पंडाल में बैठ कर श्रद्धालु लीला का आनंद लेते रहे। इस दौरान बीच-बीच में जय श्रीराम का उद्घोष करते रहे।
विज्ञापन

रामलीला में जब प्रभु श्रीराम छोटे भाई लक्ष्मण के साथ जंगल से गुजर रहे थे, तभी उन्हें मार्ग में बड़ी शिला दिखाई दी। प्रभु के पूछने पर गुरु विश्वामित्र ने बताया कि भगवन इस शिला को आपकी कृपा का इंतजार है। कृपादृष्टि होने पर शाप से शिला बनकर खड़ी अहिल्या का उद्धार हो जाएगा। तभी श्रीराम के पैर से स्पर्श होते ही शिला अहिल्या के रूप में बदल जाती है। जनकपुरी के लोग श्रीराम और लक्ष्मण की छवि देखकर मोहित हो जाते हैं और आपस में कहते हैं की यह किस देश के सुंदर राजकुमार हैं। श्रीराम जनकपुरी के फूलवारी का भ्रमण किया। मंच सहित पूरे पंडाल की भव्य सजावट की गई थी। मैदान में बर्तन, कपड़े, फल और कई प्रकार की दुकानें भी सजी थीं। गुरु विश्वामित्र श्रीराम को आज्ञा देते हैं कि जाओ और पूजा के लिए वाटिका से फ़ूल तोड़ लाओ। फूल लेने जाते समय प्रभु श्रीराम भेंट माता सीता से होती है। कलाकारों द्वारा पात्रों का सजीव चित्रण करते देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed