फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The appearance of the lake palace has not changed, moss has accumulated, the water is rotting.

Mau News: झील महल सरोवर की सूरत नहीं बदली, जमी है काई, सड़ रहा पानी

Fri, 06 Feb 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The appearance of the lake palace has not changed, moss has accumulated, the water is rotting.
कलेक्ट्रेट ​स्थित झील महल सरोवर में मौजूद गंदा पानी, जमा काई।संवाद
कलेक्ट्रेट के पास स्थित झील महल सरोवर बदहाल पड़ा हुआ है। सरोवर में गंदा पानी काला पड़कर सड़ रहा है, साथ ही पानी में काई जमी हुई है। नौ महीने पूर्व सरोवर में पत्थर पिचिंग कार्य होने के समय बोट चलाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक कुछ नही हुआ।
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका ने झील महल के सुंदरीकरण का कार्य कराया गया। जिसमें मई 2025 में 17.30 लाख रुपये की लागत से सरोवर के अंदर पत्थर पिचिंग का कार्य कराया गया। जिससे झील महल सरोवर सुरक्षित और सुंदर हो गया।
विज्ञापन

यहां पर स्ट्रीट लाइटें और लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई गई। झील महल सरोवर के लोकार्पण के समय शाम को शहरवासियों के लिए बोट चलाने और स्ट्रीट मार्केट लगाने की बात कही गई लेकिन सारे दावे कोरे साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद से सरोवर में बोट चलाना तो दूर उसमें मौजूद काई की सफाई भी नही हो पा रही है। उन्होंने कहा कि झील महल सरोवर शहर के बीचो बीच मौजूद है। उसमें अगर बोट चलता तो आकर्षण का केंद्र रहता। - छोटेलाल गांधी, मुंशीपुरा

शहरवासियों के लिए शहर में रोज गार्डन को छोड़कर कोई भी घूमने की जगह नही है। ऐसे में झील महल सरोवर पर्यटन के एक अच्छे केंद्र के रुप में स्थापित किया जा सकता है। - अरविंद मूर्ति, समाजसेवी

झील महल सरोवर में सरकार का लाखों पैसा लगा हुआ है। लेकिन उससे किसी को कोई लाभ नही है। अगर सरोवर में बोट चलेगी और स्ट्रीट दुकानें लगेंगी तो दुकानदारों और सरकार दोनों को लाभ होगा। -मनोज कुमार, पहसा

विभागीय उदासिनता के चलते झील महल भी बदहाल पड़ा हुआ है। लोग यहां पहुंचते हैं। लेकिन उनको केवल काई लगा गंदा पानी देखने को मिलता है। - अनूप, सहादतपुरा


कोट

नगर पालिका के ईओ ने कहा कि शहरवासियों को अच्छा माहौल देने के लिए नगर पालिका में कार्य योजना बनाई गई है। जल्द ही झील महल सरोवर में बोटिंग के साथ -साथ, पास की बची जगह में ओपन जिम लगाने का भी प्रस्ताव है। -दिनेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed