कोपागंज। ब्लॉक की 11 सड़कों की सूरत बदल जाएगी। सरकार की विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत ब्लॉक की इन सड़कों पर जल्द कार्य शुरू होगा। शासन ने लोक निर्माण विभाग की इन सड़कों के लिए 22 करोड़ दो लाख 24 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। कोपागंज से सेंदुराइच संपर्क मार्ग के लिए रु 27.67 लाख, देईथान से कोपागंज बापू इंटर कॉलेज तक संपर्क मार्ग के लिए 35.47 लाख, इंदारा शहीद मार्ग से शहीद हरेंद्र यादव के घर के पास नहर तक संपर्क मार्ग के लिए 19.89 लाख,, एन एच -29 के किलोमीटर 130 से लीलारी भरौली संपर्क मार्ग 27.85 लाख,शहीद मार्ग किमी तीन से कटवांस मार्ग के लिए 50.50 लाख ,कोपागंज से कसारा मार्ग के लिए 997.36 लाख, जय रामगढ़ से नकटा मार्ग के लिए पांच करोड़ 58 लाख, डांडी ,कटबनिया अदरी संपर्क मार्ग तक के लिए 47.57 लाख,कोपागंज रेलवे क्रॉसिंग से देई स्थानहोते हुए शहीद मार्ग इंदारा तक संपर्क मार्ग के लिए 78.13 लाख, कोपागंज सेंदुराइच भेला बांध संपर्क मार्ग से टड़ियांव संपर्क मार्ग के लिए 78.13 लाख, अंबेडकर ग्राम सेंदुराई संपर्क मार्ग के लिए 13.26 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र गोयल, संजय, आलोक नाथ गौतम, बच्चेलाल राजभर ने समय समय पर इन सड़कों की मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मरम्मत की मांग उठाई थी। सभी ने कहा कि अब जल्द ही इन मार्गो पर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाएगा। कोपागंज नगर पंचायत को जोड़ने वाले कोपागंज कसारा 5.5 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने नौ करोड़ 97 लाख 36 हजार रूपये स्वीकृत किया है।यह मार्ग कोपागंज नगर पंचायत को मधुबन बेल्थरारोड होते हुए देवरिया सलेमपुर, लाररोड सिवान आदि शहरों को जोड़ता है। चौड़ीकरण के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। घोसी : नगर के पकड़ी मोड़ से पकड़ी बुजुर्ग होते हुए पकड़ी ताल जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके निर्माण के लिए दो वर्ष पूर्व सरकार द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के द्वारा निर्माण कार्य के शुभारंभ का बैनर लगाने के बाद भी इसे नहीं बनाया गया। सड़क के निर्माण के लिए दो वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी। जिसके बाद बीच बीच में कुछ स्थानों पर आरसीसी करके छोड़ दिया गया है तो कुछ स्थानों पर गिट्टियां बिछाकर छोड़ दी गई है। क्षेत्र के प्रेम वर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजकिशन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने खराब सड़कों के नवनिर्माण के लिए दो बार डेटलाइन घोषित की, लेकिन उनका आदेश पीडब्ल्यूडी विभाग नहीं मान रहा।

घोसी में बदहाल घोसी से पकड़ी जाने वाला मार्ग।संवाद- फोटो : MAU