फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The amount of grant that the old toilets are doing by showing new ones

पुराने शौचालयों को नया दिखा कर हड़प रहे अनुदान की रािश्ा

Mon, 03 Sep 2018 10:42 PM IST
mau
mau Updated Mon, 03 Sep 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
The amount of grant that the old toilets are doing by showing new ones
दोहरीघाट ब्लाक के शाहपुर गांव में पुराने शौचालय पर लिखा इज्जत घर। - फोटो : mau
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कई गांवों में पुराने शौचालयों पर ‘इज्जत घर’ लिखवाकर अनुदान लिया जा रहा है। जिला प्रशासन काफी दबाव में है। जिले को ओडीएफ घोषित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का काफी दबाव है। इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से पुराने शौचालयों की दीवारों को रंगवाकर इज्जत घर लिखवा दिया गया है। इस पर आंकड़ा बढ़ाकर लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास हो रहा है। सभी ब्लॉकों में यह खेल जारी है।
विज्ञापन


जिले को दो अक्तूबर को ओडीएफ घोषित किया जाना है। इसके तहत गरीब परिवारों का चयन कर उन्हें शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये अनुदान दिए जा रहे हैं। निर्माण की जिम्मेदारी ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान सेक्रेटरी और ब्लाक स्तर पर एडीओ पंचायत को दी गई। जबकि जिलाधिकारी स्वयं कैंप कार्यालय पर रोजानाशाम को स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हैं। प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों का दबाव रहता है कि  कम समय में अधिक शौचालयों का निर्माण पूरा कराया जाए।  इस मुहिम में सेक्रेटरी एडीओ और ग्रामीणों की मिली भगत से एक तरकीब निकाल ली गई है।
विज्ञापन


पिछली योजना के तहत पुराने शौचालयों पर ‘इज्जत घर’ लिखवाकर इसे स्वच्छता अभियान के तहत नये शौचालयों का रूप दे दिया गया और शौचालय अनुदान की रकम की बंदरबांट कर ली गई। वैसे तो यह खेल लगभग सभी ब्लाक क्षेत्रों में हुआ लेकिन कोपागंज ब्लाक के खुखुंदवा, फैजुल्लाहपुर, डांड़ी, भदसा मानोपुर, फतेहपुर मंडाव ब्लाक के सिपाह, कमधेनवा, इब्राहिमाबाद, लड्डूपुर, भिखनपुर, कुर्मी टोला और कमालपुर में दर्जनों पुराने शौचालयों की दीवारों को रंगवाकर उन पर इज्जत घर लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इसकी शिकायतें भी कीं। लेकिन खेल लगातार जारी है।  खुखुंदवा गांव को तो जिलाधिकारी ने गोद ले रखा है फिर भी इस गांव में भी पुराने शौचालयों को नया दिखाकर रुपये ले लिए गए और आंकड़ा बढ़ा दिया गया। गांव के प्रदीप पांडेय ने जब लिखित शिकायत की तो उन्हें रुपये दिए गए। आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति, अधिवक्ता शिवनारायण राय, पूर्व प्रधान लेखराज और राम नवल कहते हैं कि विभागीय मिलीभगत से पुराने शौचालयों को नया रूप  देकर पूरे जिले में आंकड़ेबाजी का खेल खेला जा रहा है। दोहरीघाट ब्लाक के शाहपुर, पाउस, भैंसा खरग, रतनपुरा ब्लाक के मझौली, गहनी, विभौली आदि गांवों में भी यही स्थिति है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed