फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The ADO (Assistant Development Officer) of Ratanpura Panchayat has been removed from his post, facing allegations of running a separate office.

Mau News: रतनपुरा के एडीओ पंचायत हटे, अलग से कार्यालय चलाने का आरोप

Wed, 14 Jan 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The ADO (Assistant Development Officer) of Ratanpura Panchayat has been removed from his post, facing allegations of running a separate office.
- बीडीओ ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर की थी कार्रवाई की थी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरा। नियम विरुद्ध कार्य करने के आरोप में रतनपुरा के एडीओ पंचायत राजकमल का स्थानांतरण कर डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर राम भरत शर्मा को प्रभारी एडीओ पंचायत नियुक्त किया गया है।

राजकमल पर अलग से कार्यालय चलाने और कर्मचारियों की हाजिरी लगवाने सहित कई आरोप लगे थे। बीडीओ विवेक सिंह ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की थी। बीडीओ ने बताया कि राजकमल जब से रतनपुरा में तैनात हुए हैं तब से खंड विकास कार्यालय की उपस्थिति पंजिका में ना तो अपनी उपस्थिति बनाते थे और ना ही भ्रमण पंजिका पर उनके आने जाने की सूचना देते थे। अलग से मनमाने तरीके से कार्यालय और डिस्पैच संचालित करते हुए कार्यालय का माहौल प्रभावित कर रहे थे। अनियमितता के लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। पर वह दे नहीं सके। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि नियम विरुद्ध कार्य करने पर स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed