फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The administration removed the statue of Ravidas

प्रशासन ने रविदास की प्रतिमा हटवाया

Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
The administration removed the statue of Ravidas
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझाखुर्द गांव में बुधवार की सुबह संत रविदास की प्रतिमा रखने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर और मोहम्मदाबाद एसडीएम के साथ पुलिस ने प्रतिमा को हटवाया। काझाखुर्द गांव में बुधवार को गांव के दलित बस्ती में पिंटू राम के परिवार ने मंगलवार की रात में ग्रामसभा की जमीन पर संत रविदास की प्रतिमा रख दी। इसके बाद पूजा अर्चना शुरू कर दी। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष के मनई राम के परिवार के लोगों तो उन लोगों ने विवादित स्थल से मूर्ति हटाने को कहा। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ गाली गलौज होने लगी। सूचना पाकर सदर एसडीएम और मोहम्मदाबाद एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद एसडीएम ने बताया कि काझाखुर्द गांव में वर्तमान में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान अनुसूचित जाति बस्ती के कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति के ग्राम सभा की जमीन पर रखी गई संत रविदास की मूर्ति को वहां से हटवा दिया है। कहा कि मौके पर शांति व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, काझाखुर्द गांव की ग्राम प्रधान अर्पिता राय ने मोहम्मदाबाद एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के दस लोग लिए गए हिरासत में
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझाखुर्द गांव में ग्राम सभा की जमीन पर बिना अनुमति के रविदास की मूर्ति रखने के मामले में कब्जा हटवाने गई पुलिस से दलित बस्ती महिलाओं से भी कहासुनी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच पांच लोगों को थाने ले आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिजन आबादी में अनधिकृत रूप से कर रहे थे कब्जा
उपजिलाधिकारी मुहम्मदबाद गोहना लालबाबू दूबे का कहना है कि गांव में अभी चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। गांव में हरिजन आबादी के लिए भूमि सुरक्षित की गई है। उस भूमि पर बिना अनुमति के भूमि कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों ने संत रविदास की प्रतिमा रख दिया। इसका गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध किया। गांव के लोगों को समझाबुझाकर प्रतिमा हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed