फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The achievements of the government were counted in the blocks

ब्लाकों में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Sun, 21 Mar 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
The achievements of the government were counted in the blocks
प्रदेश सरकार के चाल साल पूरे होने पर फतहपुर मंडाव ब्लाक पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को योजना? - फोटो : MAU
मऊ। प्रदेश में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर रविवार को जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर ‘भाजपा सरकार के चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत मेला और प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और इसका लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

रतनपुरा : स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ के प्रदेश के उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह ने कहा कि योगी आदित्य नाथ की सरकार ने चार वर्षों में किसानों समेत सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर खुशहाली का प्रयास किया है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार प्रयत्नशील है। इस मौके पर नूपुर अग्रवाल, रामाश्रय मौर्य, हरेंद्र कुमार प्रयास, दुर्गेश वर्मा मौजूद रहे। आंगनबाड़ी एवं सहायता समूह की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी।
विज्ञापन

फतेहपुर मंडाव : खंड विकास कार्यालय के परिसर में लगी प्रदर्शनी व मेले में आवास, शौचालय, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरित किया गया। विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय राय बंटी एडीओ पंचायत श्रीकांत मिश्र, एडीओ आईएसबी रामचन्द्र यादव, उल्लास सिंह, जितेंद्र सिंह, आलोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिला : बड़रांव ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विजय राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, गरीबों के हित और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संकल्पित है। इस दौरान बाल विकास की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोंद भराई की गई। विधायक ने स्टाल का निरीक्षण किया। इस मौके पर कृषि अधिकारी उमेश कुमार, बीडीओ सुवेदिता सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बिंदू सिंह, राकेश मिश्रा, उमेश चंद्र मौर्य, मनोज यादव उपस्थित रहे।
रानीपुर : ब्लाक परिसर में किसान मेले एव प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा नेता गनेश सिंह, योगेश प्रताप सिंह, अजय सिंह, एडीओ पंचायत सुरेन्द्र नाथ यादव ने योजनाओं की जानकारी दी।
कोपागंज: ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विजय राजभर और विशिष्ट अतिथि भरत भैया ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर जिला मंत्री राघवेंद्र शर्मा, भारत भीम जनार्दन, मनोज जायसवाल ,अखिलेश राजभर, संतोष सिंह उपस्थित रहे। दोहरीघाट : विकास खंड कार्यालय के परिसर में किसान मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि शिव प्रकाश उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि राम अधीन पांडे , हेमंत राय, एडीओ पंचायत अमरनाथ ने संबोधित किया।
महिला किसान को ट्रैक्टर देकर किया सम्मानित
वलीदपुर/बढुआ गोदाम। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक सभागार में आयोजित किसान मेले में सुल्तानीपुर की प्रगतिशील महिला किसान अनीता मौर्या को ट्रैक्टर की चाबी देकर सम्मानित किया।इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर एवं उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी ने स्टालों का अवलोकन किया। मेले में प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपकृषि निदेशक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत सतीश चंद्र मौर्य, सीडीपीओ ऊषा यादव, संजय तिवारी, माधव त्रिपाठी समेत किसान उपस्थित रहे। उधर, परदहां विकास खंड के सभागार में किसान मेला एवं प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर भाजपा के मंडल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, भगत सिंह, बीडीओ अखिलेश कुमार गुप्ता, एडीओ सहकारिता राधेश्याम यादव उपस्थित रहे।

पुस्तक का किया विमोचन
घोसी संवाददाता के अनुसार योगी सरकार को सफलता पूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर घोसी ब्लाक के परिसर रविवार को आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय विधायक विजय राजभर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला विकास अधिकारी विजयशंकर राय ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘‘वर्षों में जो न हो पाया वह चार वर्षों में कर दिखाया‘‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर बीडीओ, सेक्रेटरी सहित विवेकानंद यादव, हरिकेश यादव, उदयराज व रामभवन राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed