{"_id":"683ca7ebfd2dd96a3100a599","slug":"the-accused-of-killing-grandmother-and-carrying-a-bounty-of-25-thousand-rupees-has-been-arrested-mau-news-c-295-1-mau1002-128696-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दादी की हत्या का आरोपी 25 हजार हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दादी की हत्या का आरोपी 25 हजार हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र पुलिस ने रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन के पास से दादी की हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया। घटना आठ मार्च 2025 की है। घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी संजय कुमार ने जमीन के बंटवारे के विवाद में आठ मार्च की रात अपनी सौतेली दादी इसरावती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अगली सुबह घटना की जानकारी होने पर इसरावती के सगे पुत्र अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने सौतेले पुत्र ओमप्रकाश और पोते संजय कुमार पर केस दर्ज किया था।
पुलिस ने ओमप्रकाश को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था, जबकि संजय घर से भाग गया था। दबिश देने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार करने में असफल रही। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि संजय मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की।