फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The 37th foundation day of the district was celebrated with great pomp.

Mau News: धूमधाम से मनाया जनपद का 37 वां स्थापना दिवस

Wed, 19 Nov 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The 37th foundation day of the district was celebrated with great pomp.
जिले के स्थापना दिवस पर नगर पलिका कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुती देतीं छ
मऊ। जनपद का 37 वां स्थापना दिवस बुधवार को कम्युनिटी हाॅल में मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने किया।
विज्ञापन

मऊ जनपद को 19 नवंबर 1988 को स्थापित किया गया था। इसे आजमगढ़ जिले से अलग करके बनाया गया था। स्थापना से पहले मऊ जनपद आजमगढ़ जिले का एक हिस्सा था। इसमें मुहम्मदाबादगोहना, घोसी और मऊ तहसील का क्षेत्र शामिल था। इस नए जिले के निर्माण में तात्कालिक केंद्रीय राज्य मंत्री स्व. कल्पनाथ राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाद में मऊ में एक नई तहसील मधुबन का सृजन किया गया। मऊ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत कलाकार बृजराज चौहान एवं रामचंद्र यादव ने लोकगीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आज हम मऊ का 37 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। आज से 37 वर्ष पूर्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के तात्कालिक मुख्यमंत्री नरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री कल्पनाथ राय के प्रयासों से मऊ जनपद बना था। उन्होंने कहा कि स्व.कल्पनाथ राय का सपना था कि आजमगढ़ के सबसे पिछड़े क्षेत्र को एक अलग जनपद बनाया जाए। यहां के लोगों के लिए कचहरी, कलेक्ट्रेट, ओवरब्रिज आदि का निर्माण किया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत काम किए। उन्होंने इंजीनियरिंग, मेडिकल के क्षेत्र में भी जनपद को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया। परंतु उनके देहांत के बाद विकास की गति रुक गई। एक बहुत अरसे के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने के बाद विकास का पहिया तेजी से चला है। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed