फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thae want equality in society Babasaheb

समाज में समानता चाहते थ्ाे बाबा साहेब

Wed, 15 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 15 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Thae want equality in society Babasaheb
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में डा. भीमराव अंबेडकर की 124वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक समानता के पक्षधर थे।
विज्ञापन

डा. भीमराव अंबेडकर की 124वीं जयंती के अवसर पर विकास भवन सभागार में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश त्यागी ने डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार समाज के हर वर्ग के तबके के दबे कुचले लोगों को ऊपर उठाने, समानता का अधिकार दिलाने के लिए है। उन्होंने समाज को शिक्षित बनाने के लिए नारा दिया शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो। बाबा साहब के लेख, भाषण भारतीय सामाजिक चिंतन के इतिहास और विकास के कालजयी दस्तावेज है। भारत में जाति प्रथम उन्मूलन में उनका भारी योगदान रहा है। कहा कि इतने बड़े लोकतंत्र में सभी जाति, धर्मों को ध्यान में रखते हुए बाबा साहब ने जिस संविधान की रचना की वह अनुकरणीय है। डा. भीमराव अंबेडकर की सोच किसी एक समाज के लिए नहीं थी। वे समाज के सभी गरीब तबकों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। ऐसे लोगों को समानता का अधिकार दिलाने के लिए संविधान में बात कही। डा. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त नाना प्रकार की कुरीतियों व बाल विवाह, छुआछूत, अंध विश्वास, समानता, स्वतंत्रता बंधुता पर आधारित समाज के गठन के लिए सतत प्रयास किया। उनका संपूर्ण जीवन अन्याय और दमन के विरुद्ध अनवरत संघर्ष की शौर्य गाथा है। इस अवसर पर अपर जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह, राजेश कुमार, आनंद सिंह, अयूब अख्तर, मिथिलेश सिंह, अजय कुमार शर्मा, जयनाथ प्रसाद, धनंजय मिश्र आदि शामिल थे। नेहरु युवा केंद्र के प्रांगण में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाया गया। इसमें डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश मिश्र, रुदल उपाध्याय, केदार राम, शशिप्रकाश राय, राकेश यादव, रशीदा खातून आदि शामिल थे।
विज्ञापन

इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डा. अंबेडकर के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान डा. आशुतोष राय, रातसूरज राजभर, विनोद भार्गव, रामप्यारे गौतम आदि शामिल थे।  इसी तरह फूलन सेना के तत्वावधान में नगर के मुुंशीपुरा स्थित कार्यालय पर पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी तथा डा. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। की जयंती मनाई गई।  इस असर पर डा. भीमराव अंबेडकर तथा पूर्व सांसद व वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।  इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद, मुरारी निषाद, शिवनारायण साहनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed