फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Temperatures reached 38 degrees Celsius

Mau News: 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, तीखी धूप और लू से बेहाल रहे लोग

Mon, 09 Jun 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Temperatures reached 38 degrees Celsius
जिले में गर्मी का प्रकोप जारी रहने से लोगों की मुुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। रविवार को तेज धूप और लू चलने से लोगों का दिन में आना जाना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में मुख्य मार्ग पर लोगोंं की आवाजाही कम रही। अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। जिले में तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। रविवार सुबह से हल्के बादल छाए रहे। सुबह आठ बजे के बाद धूप सहन नहीं हो पा रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप में खड़े होना भी मुश्किल हो रहा था। लोग छांव तलाशते नजर आए। तापमान पर नजर डाला जाए तो रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री , न्यूूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 38 प्रतिशत रही। जबकि 11 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री , न्यूूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय बाजार से लेकर सड़कों पर आवाजाही कम रहने से सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से निकलने वाले लोग शरीर को ढंक कर जाते दिखे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थ का सेवन करते दिखे। गर्मी बढ़ने से लोग विभिन्न बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं।
विज्ञापन

तेज गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर और थकावट जैसी समस्याओं का अंदेशा बना रहता है। अधिक तापमान में बाहर जाने से बचना चाहिए और घर में ठंडी जगह पर रहना चाहिए।-डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ फिजिशियन,जिला अस्पताल
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed