फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Temperature dropped by three degrees Celsius in a day, still no respite from heat

Mau News: एक दिन में तीन डिग्री सेल्सियस घटा तापमान, फिर भी गर्मी से राहत नहीं

Tue, 21 May 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by three degrees Celsius in a day, still no respite from heat
मऊ। जिले के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी के बाद भी लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। मऊ में जहां रविवार को 43 डिग्री सेल्सियस तामपान रहा, वहीं सोमवार को यह 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। तापमान घटने के बाद भी जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। सुबह से ही तेज धूप से लोग बेहाल रहे। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। वहीं दिन रात में बिजली कटौती के चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। सोमवार सुबह छह बजे आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह सात बजे से ही तेज धूप असहनीय हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। पुरवा हवा बहने से तापमान में घटाव दर्ज तो की गई, लेकिन गर्मी व उमस से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। दिन के समय कभी बिजली कटौती कभी फाल्ट तो कभी अन्य तकनीकी खामी से बिजली अप डाउन होती रही। रात के समय बिजली कटौती से लोग बेचैन रहे। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 36 प्रतिशत रही। जबकि 14 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप से परेशान लोग राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, गन्ने का जूस, आइसक्रीम सहित अन्य पेय पदार्थ का सेवन करते दिखे। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन



गर्मी के मौसम में कुछ सावधानी बरतने से समस्या से राहत मिल सकती है। तेज धूप में घर से बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक। बिना प्यास लगने पर भी पानी पीते रहें।
विज्ञापन

डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ फिजिशियन,जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed