फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   tell benefit of yoga

संदेश यात्रा निकाल योग की महत्ता बताई

Mon, 20 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 20 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
tell benefit of yoga
नेहरु युवा केंद्र पुरानी तहसील में योग दिवस पर होने वाले योगा कार्यक्रम के तहत योगा का अभ्यास करते लोग।
भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति की ओर से रविवार को नगर में योग संदेश यात्रा निकाली गई। यह योग संदेश यात्रा सदर तहसील और मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से होती हुई नसोपुर में समाप्त हुई । योग संदेश यात्रा  का ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया । लोगों में 21 जून को विश्व योग दिवस को लेकर काफी उत्सुकता देखी गई।
विज्ञापन

 समिति के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से योग को अपनाकर एलोपैथिक दवाओं की निर्भरता कम करने का आह्वान किया।

यात्रा के दौरान लोगों ने योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर पहुंचने के प्रति दिलचस्पी दिखाई। भारत स्वाभिमान की तरफ से आयोजित इस यात्रा में शामिल होने के लिए नगर के सहादतपुरा ब्रह्मस्थान पर सैकड़ों लोग एकत्र हुए। वहां से प्रारंभ हुई यात्रा सलाहाबाद होते हुए हरपुर गांव पहुंची। ग्रामीणों को यात्रा का उद्देश्य बताने और गांव वासियों के स्वागत करने के उपरांत यात्रा आगे बढ़ी और पिजउ़ा होते हुए महासों पहुंची।
विज्ञापन


इसी प्रकार महासो से खुरहट  बरलाई , कासिमपुर पहुंची, वहां के ग्राम प्रधान माधव प्रकाश पांडेय ने यात्रा में शामिल सभी लोगों अल्पाहार कराया। यहां गांव वासियों ने संकल्प लिया कि विश्व योग दिवस के दिन वे लोग भारत स्वाभिमान के तत्वाधान में सोनीधापा के मैदान में आयोजित होने वाले योग शिविर में काफी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। संदेश यात्रा आगे बढ़ती हुई कोपागंज कसारा तक गई , वहां से वापस जनपद मुख्यालय लौटी और नसोपुर गांव में पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई। रास्ते में पड़ने वाले सभी गांवों के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान जिला प्रभारी दिनेश नंदन राय ने कहा कि इस योग संदेश यात्रा के माध्यम से हमने एक नया प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भारत स्वाभिमान का संकल्प है कि जिले के प्रत्येक गांव को रोगमुक्त बनाएंगे। योग संदेश यात्रा में पतंजलि प्रभारी सूर्यभान शर्मा , मोहन पांडेय , मिथिलेश यादव , राजेश गोस्वामी , राज सिंह , हरेंद्र , संजय सिंह , प्रमोद राय ,  प्रशांत राय , पंकज सहित काफी लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed