फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tehsil revenue disputes reached police stations, 11 out of 139 resolved

समाधान दिवस: थानों पर पहुंचे तहसील के राजस्व विवाद, 139 में से 11 का निस्तारण

Sun, 25 Oct 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tehsil revenue disputes reached police stations, 11 out of 139 resolved
मधुबन थाने में समाधान दिवस पर समस्या सुनते जिला​धिकारी आनंद वर्धन और एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा।  - फोटो : Social Media
मऊ / मधुबन। जिले के 12 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुनवाई में सबसे अधिक तहसीलों से जुड़े राजस्व विवाद पहुंचे। सभी थानों पर 139 प्रार्थनापत्र मिले, जिनमें से 11 का मौके पर निस्तारण कराया गया। एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा और डीएम आनंद वर्द्धन ने मधुबन थाना में फरियाद सुनी। उनके समक्ष 38 प्रार्थनापत्र पड़े, जिनमें से पुलिस से जुड़े दो प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इनमें 32 मामले राजस्व से जुड़े थे, जिनके निस्तारण के लिए टीम गठित की गई। एसपी ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनने और प्रकरण की वास्तविक स्थिति की जांच के बाद नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि शिकायतों का उचित समाधान हो सके। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दौरान एसडीएम दीपक सिंह, सीओ दिनेश दत्त मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, थाना प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता, सुपरवाइजर अनवारुल हक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed