फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tehsil Bar elections: Direct contest for the post of president and vice president, voting on January 6

Mau News: तहसील बार के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर, छह जनवरी को मतदान

Sun, 04 Jan 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar elections: Direct contest for the post of president and vice president, voting on January 6
सदर तहसील बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आगामी 6 जनवरी को मतदान होगा। मतदान के लिए 60 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। जो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

मतदान को लेकर तहसील परिसर व बाहर प्रत्याशी अपने अपने पक्ष मे मतदान करने के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे वैसे चुनावी सरगर्मी बढ रही है।
विज्ञापन

चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद पर सुभाष सिंह और शिवनारायण राय के बीच सीधा और कांटे का संघर्ष होने की उम्मीद है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भी प्रेम प्रकाश चौहान और अखिलेश कुमार श्रीवास्तव के बीच सीधा संघर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए बार एसोसिएशन को मजबूत बनाने और अधिवक्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

वहीं प्रत्याशियों के समर्थक भी चुनाव प्रचार में जी जान से जुट गए हैं, जिसके चलते चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह तो 6 जनवरी को मतदान के बाद होने वाली मतगणना मे ही तय हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed