{"_id":"65468ca929a12dda6306ba78","slug":"tehsil-administration-removed-encroachment-mau-news-c-295-1-mau1002-4615-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तहसील प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तहसील प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील के ग्राम पंचायत लोकया के जमीन किशुनपुर में प्रशासन द्वारा शनिवार को चकमार्ग से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल और तहसील दिवस पर किए गए शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
लोकया निवासी विजय यादव ने तहसील दिवस पर और मुख्यमंत्री पोर्टल पर चकमार्ग पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मधुबन को अविलंब अतिक्रमण हटवाने को कहा था। नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
इसके बाद शनिवार को कानूनगो प्रभाकर उपाध्याय टीम के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और सीमांकन कर चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया। उधर, कब्जा किए हुए लोगों का कहना था कि लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाइश के बाद ही यहां निर्माण कराया गया था। गंवई राजनीति में आकर लेखपाल द्वारा मकान से सटाकर चकमार्ग निकाल दिया गया है।