फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager's condition worsens after glucose administration; dies.

Mau News: ग्लूकोज चढ़ाने के बाद किशोर की बिगड़ी तबीयत, मौत

Fri, 07 Aug 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager's condition worsens after glucose administration; dies.
चिरैयाकोट में स्थित निजी चिकित्सालय अमित पाँली क्लिनिक lसंवाद
चिरैयाकोट। नगर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य विभाग ने रानीपुर चिकित्सा प्रभारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी अमित ने बताया कि वो अपने बेटे अंश को बुधवार को अमित पोली क्लीनिक ले गए थे। अंश को निमोनिया बताया गया था। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने उसे ग्लूकोज की दो बोतलें लगाईं। दूसरी बोतल के बाद अंश की तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन अंश को पीजीआई चक्रपानपुर आजमगढ़ ले गए। वहां से उसे वाराणसी रेफर किया गया। वाराणसी के बीएचयू जाते समय रास्ते में ही अंश की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने संबंधित चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को रानीपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौहान क्लीनिक पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की गई है और उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed