फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager injured in collision with speeding Scorpio, highway blocked for two and a half hours

Mau News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से किशोर घायल, ढाई घंटे हाईवे किया जाम

Tue, 21 Apr 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager injured in collision with speeding Scorpio, highway blocked for two and a half hours
मुहम्मदाबाद गोहना के बरहदपुर कुटी के पास टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त स्कोर्पिय,जुटी भीड़।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के बनियापार गांव के पास मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी कार में भी टक्कर मार दी। साइकिल सवार आकाश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कोतवाली क्षेत्र के भदीड़ गांव निवासी स्कॉर्पियो चालक बलवंत सिंह भी घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और ढाई घंटे तक स्टेट हाईवे जाम कर दिया। आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा सहुआ बारी निवासी आकाश चौहान (15) सोमवार की दोपहर सरसों पेरवाने साइकिल से मुहम्मदाबाद गोहना बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन

अभी वह बनियापार पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी कार में भी टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच दबकर आकाश लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़ी कार घसीटते हुए बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे आसपास के 20 घरों की बिजली आपूर्ति एक घंटे के लिए बाधित रही। दुर्घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर वहां से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
स्थानीय लोगों ने आकाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए।
उधर, परिजन आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्टेट हाईवे जाम कर बैठे। मौके पर दो थानों की पुलिस टीम पहुंच गई। ढाई घंटे के मान-मनौव्वल और कार्रवाई के आश्वासन के बाद शाम 5:40 बजे जाम समाप्त हुआ। इस दौरान मुख्य मार्ग पर दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है।


मोबाइल पर बात करते समय हुई दुर्घटना
बनियापार में सड़क दुर्घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज से पता चला कि दुर्घटना के समय चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। ध्यान भटकने के कारण पहले साइकिल और फिर सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। इसी तरह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया ओवरब्रिज पर रविवार रात दूल्हे की कार ने बाइक में टक्कर मार दी। उस कार का चालक भी मोबाइल पर बात कर रहा था। बारात रतनपुरा ब्लॉक के एक गांव में जा रही थी। इस दौरान करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा। पुलिस पहुंचने से पहले ही सभी लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed