फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

Thu, 18 Nov 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to electrocution
दोहरीघाट (मऊ)। दोहरीघाट थाना अंतर्गत ग्रामसभा अपडरिया हरिपरा में बृहस्पतिवार को दोपहर में घर में लगा टुल्लू पंप चालू करते वक्त करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। अपडरिया हरिपरा निवासी सत्येंद्र सिंह (16) पुत्र स्व. राम नयन सिंह खेत से धान काट कर आने के बाद घर में लगे टुल्लू पंप पर स्नान करने के लिए जैसे ही स्विच दबाया कि करंट के चपेट में आने गया। करेंट की चपेट में आते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे आनन फानन उठाकर दोहरीघाट सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता की कुछ समय पूर्व ही मृत्यु हो गई थी। इकलौते बेटे की मौत से मां का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed