{"_id":"6a5b7867302241c88e0e7435","slug":"teenage-girl-drowns-while-bathing-in-minor-canal-in-mau-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: माइनर में नहाते समय डूबने से किशोरी की मौत, 100 मीटर दूर मछुआरों की जाल में फंसा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: माइनर में नहाते समय डूबने से किशोरी की मौत, 100 मीटर दूर मछुआरों की जाल में फंसा शव
Sat, 18 Jul 2026 06:28 PM IST
Pragati Chand
संजय सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
संजय सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 18 Jul 2026 06:28 PM IST
सार
Mau News: मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में बहन के साथ माइनर में नहाते समय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी जूही (14) की शनिवार की दोपहर माइनर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। डूबने वाली जगह से 100 मीटर दूर जाकर शव मछुआरों की जाल में फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
करनपुर निवासी रामप्रवेश प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी जूही शनिवार की दोपहर छपरा धूसर गांव के सीवान में अपनी छोटी बहन के साथ खेत घूमने गई थी। खेत घूमने के बाद नाला में नहाने गई और गहरे पानी में चलीं गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।