फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Technical fault in Tadiyav feeder; electricity supply available for only six to seven hours out of 24.

Mau News: टड़ियाव फीडर में आई तकनीकी खराबी, 24 घंटे में छह से सात घंटे ही मिल रही बिजली

Sun, 05 Jul 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Technical fault in Tadiyav feeder; electricity supply available for only six to seven hours out of 24.
कोपागंज क्षेत्र के टड़ियाव विद्युत उपकेंद्र के टड़ियाव विद्युत फीडर में आई तकनीकी खराबी के चलते पिछले तीन दिनों से नगर पंचायत के आधे हिस्से सहित 15 गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। 24 घंटे में छह से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में बिजली गुल रहने से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। परेशान लोगों ने विद्युत निगम के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है, लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र टड़ियाव से कोपागंज नगर पंचायत सहित क्षेत्र के टड़ियाव फीडर से नगर पंचायत के आधे हिस्से के अलावा भादसा, मानोपुर, लाड़पुर, पारा, मुबारकपुर, डेकवारा सहित 15 से अधिक गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टड़ियाव सबस्टेशन के टाउन फीडर में तकनीकी खामी आने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। उपभोक्ताओं के अनुसार बिजली आने के आधे घंटे बाद ही गुल हो जा रही है, इसके बाद दो घंटे बाद बिजली फिर से आ रही है।
दो-दो घंटे बिजली गुल रहने से गर्मी और उमस के चलते एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। रात के समय लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। पेयजल संकट भी गहरा गया है और लोगों को शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
इस संबंध में क्षेत्र के कन्हैया, आफताब, राशिद, फैयाज, गुड्डू, राजेश का कहना है कि फीडर में तकनीकी खराबी आने के चलते 24 घंटे में छह से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
घंटों बिजली गुल रहने से दिन-रात बिताना मुश्किल हो रहा है। शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

वर्जन---
फीडर में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शीघ्र ही तकनीकी खराबी ठीक कर विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। - सुरेंद्र यादव, उपखंड अधिकारी, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article