फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers wished Holi by applying gulal

Mau News: गुलाल लगाकर शिक्षकों ने दीं होली की शुभकामनाएं

Mon, 02 Mar 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Teachers wished Holi by applying gulal
नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गांगेवीर प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को होली के अवसर पर शिक्षकों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। एआरपी समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

शिक्षकों ने रंगों के इस पावन पर्व को प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक बताते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने की बात कही। एआरपी समर बहादुर सिंह ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन

विद्यालय परिवार में इस प्रकार के आयोजन से आपसी समन्वय और सहयोग की भावना बढ़ती है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भूपेश सिंह, बालमुकुंद पांडेय, अमरजीत यादव, अजय सिंह, कैलाश यादव, राजेंद्र सिंह, मंगलराम, अमित सिंह, गौरव जायसवाल, अंशुक जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, छोटेलाल, दुर्गविजय, हरिकेश मौर्य, अंकित सिंह, विजय कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed