फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers will not be able to disappear from schools

स्कूलों से गायब नहीं हो सकेंगे शिक्षक

Mon, 18 Jul 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Teachers will not be able to disappear from schools
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक अब विद्यालय से गायब नहीं हो सकेंगे। शासन ने ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राज्य परियोजना कार्यालय ने शिक्षकों और विद्यालय से संबंधित शिकायों के लिए टोलफ्री नंबर जारी किया है। शिकायत पर विभाग जांच करेगा और दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की जा सकेगी। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.70 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए 4594 शिक्षकों की तैनाती की गई है। अभिभावकों की माने तो शिक्षकों के विद्यालय समय से नहीं पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था। इसके अलावा मिड-डे-मील में गुणवत्तापरक भोजन न मिलने सहित तमाम शिकायत अभिभावक करते रहते हैं। अधिकारियों के निरीक्षण में भी अक्सर शिक्षक गायब मिलते हैं। ऐसे में शासन ने टोल फ्री नंबर 18001800666 जारी किया है। इस नंबर पर सुबह 7:30 से शाम 5.30 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। टोलफ्री नंबर के प्रचार प्रसार के लिए प्रत्येक विद्यालयों में टोल फ्री नंबर को चस्पा किया जाएगा, ताकि इस पर शिकायतें मिल सकें। नंबर पर दर्ज शिकायतें रिकार्ड होंगी। शिकायतों की जांच के लिए टीम गठित होगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराया जा सकता है। इसके प्रचार प्रसार करने के लिए बीईओ को पत्र जारी किया गया है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed