फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers should bring quality according to the target of inspiration: city education officer

प्रेरणा लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्ता लाएं शिक्षक: नगर शिक्षा अधिकारी

Thu, 16 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Teachers should bring quality according to the target of inspiration: city education officer
नगर शिक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को नगर के ख्वाजाजहांपुर स्थित कंपोजिट स्कूल में शिक्षकों की बैठक ली।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए नगर शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि प्रेरणा लक्ष्य के अनुरूप शिक्षक गुणवत्ता लाएं। एसआरजी अरविंद पांडेय ने कोविड काल के अवकाश के बाद शिक्षकों को बच्चों के प्रति भावनात्मक लगाव की गतिविधियां कराने पर जोर दिया। एआरपी नगर चंद्रधर राय ने सभी प्रधानाध्यापकों से आग्रह किया कि रेडीनेस कार्यक्रम कक्षा 1 से दो तक सभी शिक्षक स्कूलों में लागू कराएं। साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों पर ज्यादा जोर दें। संकुल शिक्षिका कौशल्या देवी ने कार्यवाही पढ़ कर सुनाई। जबकि प्रेरणा लक्ष्य के बारे प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कन्नौजिया ने बताया। नगर एआरपी बच्चों के आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में स्मार्टफोन में प्रतिदिन प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने का तरीका बताया। साथ ही कहा कि जिस शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक को शिक्षक डायरी, डिजिटल प्लेट फार्म या मिशन प्रेरणा के किसी भी घटक पर अकादमिक समस्या हो मिल कर समस्या का समाधान करा सकता है। ख्वाजाजहांपुर में लगभग 300 बच्चों पर चार शिक्षक की समस्या से संकुल प्रभारी ने नगर शिक्षा अधिकारी से अवगत कराया। बैठक में संकुल प्रभारी जयप्रकाश पांडेय, प्रतिमा, लालबच्ची देवी, कृष्णा श्रीवास्तव, सुनीता यादव, सुशील पांडेय, संगीता, अनिता सिंह, रीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed