{"_id":"78144cf76d6bd995efc17b2e0928537d","slug":"teachers-regardless-do-not-go-anywhere-fell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक बेपरवाह, कहीं हो न जाएं फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक बेपरवाह, कहीं हो न जाएं फेल
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Apr 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अनिल कुमार ने रविवार को मूल्यांकन केेंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उप सचिव ने कापी जांचने के दौरान कई अनियमितताएं पकड़ीं।
जिसमें नंबरों का खेल दिखा, भीतर कुछ और बाहर टोटल मार्किंग में कुछ और दर्ज किया गया मिला। इसपर उन्होंने परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित चल रहे डिप्टी हेड और परीक्षकों की जानकारी ली।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अनिल कुमार ने नगर के डीएवी इंटर कालेज, नोमानी इंटर कालेज, शहीद इंटर कालेज मधुबन तथा टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बोर्ड की ओर से भेजी गई परीक्षकों की सूची के मुताबिक 50 प्रतिशत से भी कम परीक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर कापी जांचते मिले।
उप सचिव ने परीक्षकों के कापी जांचने के तौर तरीकों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कई परीक्षक अंदर कुछ नंबर दिया था लेकिन बाहर कुछ और नंबर दे दिया था। परीक्षकों तथा डिप्टी हेड को कड़ी हिदायत दी। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
डीएवी इंटर कालेज में 582 के सापेक्ष 275 परीक्षक मूल्यांकन करते पाए गए। तीन लाख 80 हजार उत्तरपुस्तिकाओं के सापेक्ष 160767 कापी जांची जा चुकी हैं। इसी क्रम में नोमानी इंटर कालेज का निरीक्षण किया।
यहां 50 प्रतिशत परीक्षक ही मूल्यांकन करते मिले। 192000 के सापेक्ष 107306 कापी जांची जा चुकी है। इस संबंध में उप सचिव अनिल कुमार ने बताया कि अनुपस्थित चल रहे परीक्षकों तथा डिप्टी हेड का डाटा एकत्र किया जा रहा है।
अनुपस्थित चल रहे राजकीय तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों से बनाए गए परीक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं वित्तविहीन विद्यालयों से बनाए गए परीक्षकों के मामले में समीक्षा की जाएगी। ताकि अगले वर्ष मूल्यांकन के दौरान समस्या सामने नहीं आ पाए।