फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers protest against making TET compulsory

Mau News: टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

Thu, 26 Feb 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest against making TET compulsory
टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराते ​शिक्षक।स्रोत-
पुराने शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्य किए जाने विरोध में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने शिक्षण कार्य, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी, बीआरसी प्रशिक्षण में काली पट्टी के साथ सहभागिता कर सरकार के निर्णय के प्रति असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि जिन शिक्षकों की सेवा अवधि 15, 20, 25, 30 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उन पर टीईटी थोपना सरासर अन्यायपूर्ण है। इसे समाप्त किया जाए। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर बहुत से शिक्षक अपने आगे की सेवा के लिए चिंतित हैं।
विज्ञापन

3 दिन काली पट्टी बांधकर अपना कार्य करने के बाद जिले के परिषदीय शिक्षक टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर शाम कलेक्ट्रेट तक मार्च करेंगे और वहां पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश प्राथमिक शिक्षक सघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि 2011 से पूर्व चयन के लिए जो शैक्षिक योग्यता निर्धारित थी, उसी के आधार पर उनकी नियुक्ति हुई थी। अब इतने वर्षों बाद नई योग्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed