{"_id":"5b43b1414f1c1b9d468b5955","slug":"teachers-performed-black-bandage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
mau
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के आह्वान पर जिले के समस्त सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों कार्यरत शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांध कर कलमबंद हड़ताल किया। साथ कालेज परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(चेतनारायण गुट) के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश मे विगत 18 वर्ष से शिक्षक तदर्थ शिक्षक के रूप मे कार्यरत हैं। सरकार उन्हें विनियमित न करके उनकी जगह नए शिक्षक नियुक्त करने की मंशा से उनके पदों पर विद्यालयों से अधियाचन मांग रही है, जो किसी लोकप्रिय सरकार के आचरण के अनुरूप कदापि नहीं है । उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ अधियाचन अविलंब रोका जाए।
तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, सेवानिवृत्त शिक्षकों का पेंशन पुनरीक्षण, पुरानी पेंशन योजना को प्रदेश मे पुन: लागू करने, वित्त विहीनशिक्षकों की सेवाओं का प्रमाणन और उन्हें कम से कम पांच अंको में मानदेय दिया जाए। व्यसायिक एवं कंप्यूटर शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा देने मे होने वाली देरी न समाज हित मे है। न ही सरकार के हित में। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी की जाए अन्यथा शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।