फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers notice of suspension

सौ अंबेडकर शिक्षकों को निलंबन का नोटिस

Mon, 02 May 2016 11:40 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Mon, 02 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
सरकार के आदेशानुसार पहली अप्रैल  2016 के बाद किसी भी योजना के लाभार्थी को बिना आधार कार्ड कोई लाभ नहीं दिया जा सकता। लेकिन जिले के 44 हजार 688 समाजवादी पेंशनरों और 28 हजार 257 वृद्धावस्था पेंशनरों को पेंशन तो उनके खाते में जा रही है लेकिन इनके आधार कार्ड नहीं हैं। इन पेंशनरों के आधार कार्ड से लिंक करने के लिए 53  अंबेडकर प्राइमरी स्कूलों के 138 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


इसके लिए सोमवार को प्रभारी समाज कल्याण  अधिकारी ने इन अध्यापकों की कलेक्ट्रेट में बैठक बुलाई थी। लेकिन इस बैठक में केवल 29 स्कूलों के 38 शिक्षक ही उपस्थित हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित शिक्षकों को निलंबन नोटिस जारीकिया गया है। जिले में समाजवादी पेंशन योजना के कुल 48 हजार 826 लाभार्थी हैं। इनमें से 44 हजार 688 पेंशनरों के  खातों में पेंशन भ्ेाजी जा रही है। इनमें से केवल 12 हजार पेंशनर ही आधार  कार्ड से जुड़े हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार वृद्धावस्था पेंशन के कुल 48 हजार चार सौ के सापेक्ष 42 हजार 257 पेंशनरों के खातों में पेंशन जा रही है लेकिन इनमें से केवल 14 हजार पेंशनरों को ही आधार कार्ड से लिंक किया जा सका है।  जिलाधिकारी ने सभी पेंशनरों को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए अंबेडकर स्कूलों के अध्यापकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे। इस कार्य के लिए 53 स्कूलों के 138 शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए कलेक्ट्रेट में बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन केवल 38 शिक्षक ही आए। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. विजय प्रताप यादव ने इसे अत्यंत अनुशासनहीनता माना। बैठक से अनुपस्थित सौ अध्यापकों को निलंबित करने का नोटिस देर शाम को जारी कर दिया।इस बावत प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि सरकारी कार्यों में उदासीनता घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसीलिए इन शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed