फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers gave ultimatum to agitation by police beating teacher

पुलिस द्वारा शिक्षक की पिटाई से शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

Wed, 05 May 2021 09:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Teachers gave ultimatum to agitation by police beating teacher
मऊ। जनपद के शिक्षकों की वर्चुअल बैठक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई। इसमें देवरिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपाती, ब्लॉक बनकटा के सहायक अध्यापक आशीष कुमार यादव की पुलिस द्वारा बर्बर पिटाई पर आक्रोश प्रकट किया। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर करने के लिए मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मतगणना में लगे शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए थी न की उन्हें पीटने के लिए। प्रदेश के लाखों शिक्षक कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर सरकार के निर्देश पर इस महामारी में भी अपने उत्तर दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। इस प्रकार के कृत्य से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों, शिक्षकों तथा उनके परिजनों में रोष व्याप्त है। संगठन के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि हम इस बर्बर कार्रवाई की जितनी निंदा की जाए। कम ही है। सतीश कुमार सिंह ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया संतोष राय से बात हुई है और उन्होंने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। यदि कार्रवाई नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अनिल कुमार गुप्त, शाहनवाज खान, ज्ञानचंद, धनंजय शर्मा, दूधनाथ यादव, अमरजीत व सुजीत राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed