{"_id":"6af4c0467c8d267ab401e8ce","slug":"at-the-district-hospital-there-is-less-focus-on-treatment-and-more-of-a-lack-of-proper-arrangements-mau-news-c-295-1-mau1001-154840-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिला अस्पताल में इलाज कम, इंतजामों की कमी ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिला अस्पताल में इलाज कम, इंतजामों की कमी ज्यादा
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा काउंटर पर लगी लोगों की भीड़।संवाद
मऊ। जिला अस्पताल में मरीजों को डॉक्टरों की कमी के बाद अब दवा के संकट का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में फार्मासिस्ट के आठ स्वीकृत पदों के सापेक्ष केवल चार ही तैनात हैं। अगले तीन माह में इनमें से तीन फार्मासिस्ट सेवानिवृत्त हो जाएंगे, जिससे दवा व्यवस्था महज एक फार्मासिस्ट के भरोसे रह जाएगी। वर्तमान में ओपीडी के समय दवा काउंटरों पर लंबी कतारें लगती हैं। मरीजों को दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। रात में इमरजेंसी में एक ही फार्मासिस्ट को पूरा भार संभालना पड़ता है। सीएमएस डॉ. धनज्जय कुमार ने फार्मासिस्टों की कमी पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि शासन को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक नई नियुक्ति नहीं हो सकी है। संविदा पर भी फार्मासिस्ट रखने की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में आने वाले दिनों में व्यवस्था और बिगड़ने की आशंका है।
प्लास्टिक सर्जन सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी
सीएमएस डॉ. धनज्जय कुमार के अनुसार, जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पहले से है। 36 डॉक्टर के स्वीकृत पदों के मुकाबले वर्तमान में केवल 16 डॉक्टर ही तैनात हैं। इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट और बेहोशी के डॉक्टर का एक पद रिक्त है। प्लास्टिक सर्जन सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पद भी खाली हैं। प्लास्टिक सर्जन न होने से 2016 से बर्न यूनिट बंद पड़ी है। इसका संचालन वैकल्पिक तरीके से दो वार्ड में सर्जन के भरोसे किया जा रहा है।
वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार
सेवानिवृत्त होने वाले फार्मासिस्टों के बाद काम चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत सीएमओ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से तीन फार्मासिस्ट मांगे गए हैं। स्टाफ नर्सों से भी दवा वितरण में मदद लेने की योजना है। हालांकि, सीएमएस ने स्पष्ट किया कि फार्मासिस्ट का काम नर्स नहीं कर सकतीं।