दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोरौली में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, नीम, सागौन और अशोक सहित विभिन्न छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।
प्रधानाध्यापिका सुचिता पांडेय के नेतृत्व में आयोजित अभियान में शिक्षक अंशुल पांडेय के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं सलोनी, अंकित, गुड़िया, दिशा, समीर, राजू तथा अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपे।
बच्चों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। प्रधानाध्यापिका सुचिता पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का आधार पौधे हैं।