फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teach NCERT books only

एनसीईआरटी की पुस्तकें ही पढ़ाएं

Wed, 02 May 2018 10:57 PM IST
mau
mau Updated Wed, 02 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teach NCERT books only
नगर के एल एल नोमानी इंटर कालेज में प्रधानाचार्यों की बैठक को संबोधित करते जिला विद्यालय निरीक्षक डा.विजय प्रकाश सिंह। - फोटो : mau
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एएल नोमानी इंटर कालेज के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो ने भाग लिया। बैठक में यू डायस प्रपत्र जमा न करने के बाबत जानकारी दी गई। साथ ही तय समायवाधि में प्रपत्र जमा न होने पर मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी गई।  
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि यू डायस प्रपत्र को जमा करने की अंतिम तिथि पांच मई है। तय समय में इसे नहीं जमा किया गया तो मान्यता निरस्त होगी। शिक्षकों की समस्या के लिए ग्रीवान्स सेल का गठन किया गया है। शिक्षकों की समस्या को प्रधानाचार्य को 20 मई तक डीआईओएस को देगें। बिना मान्यता के चलने वाले माध्यमिक विद्यालयों पर कार्यवाही करते हुए बंद करा दिया जाएगा। कहा कि इस बारे में पहले ही विद्यालयों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


 जिला समन्वयक राष्ट्रीय माशि अभियान चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि समस्त माध्यमिक विद्यालय नवीन शैक्षिक सत्र से शैक्षिक पंचांग एवं निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही विभाग द्वारा अधिकृत एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही शिक्षण कार्य कराएं। कार्यशाला को प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष रामाकांत यादव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह,  प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एएल नोमानी  उस्मान अली,दिवाकर राय शर्मा, डॉ. संजय कुमार, लालमणी यादव, देवभूषण सिंह,योगेंद्र नाथ सिंह, रामविलास यादव, रामजीत यादव, शशिप्रकाश राय ,डॉ. शमा शेख, नीलम गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed