{"_id":"81c6fae61f7ba57da22101be665255fa","slug":"taxi-driver-beaten-by-stand-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी स्टैंड कर्मियों ने चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी स्टैंड कर्मियों ने चालक को पीटा
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Apr 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
नगर घोसी के बस स्टेशन के समीप टैक्सी स्टैंड कर्मियों ने वसूली को लेकर एक वाहन चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके वाहन के शीशे भी तोड़ दिए।
पिटाई से क्षुब्ध चालक ने वाहन सड़क के बीचोंबीच लगाकर जाम लगा दिया। इससे घंटेभर नगर में जाम लगा रहा। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।
बताया जाता है कि दौलतपुर निवासी रमेश अपनी पिकअप पर सब्जी लेकर दोहरीघाट जा रहा था। घोसी में टैक्सी स्टैंड के कर्मियों ने उससे रोककर ठेके का पैसा मांगा तो उसने इनकार कर दिया। कहा कि वह बाहर से सामान लेकर आ रहा है और दोहरीघाट जा रहा है।
इस बात को लेकर कर्मचारियों ने उसे पीटकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इससे क्षुब्ध होकर रमेश ने सड़क के बीचाेंबीच वाहन खड़ा कर दिया। इससे मौके पर जाम लग गया।
बड़े वाहनों के आ जाने से घंटे भर तक जाम लगा रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई के आश्वासन पर जाम हटवाया। इधर पुलिस को देखते ही वाहन स्टैंड के कर्मचारी मौके से भाग गए।