फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   taukte cyclone Dead body of Maus men found in whi missing from storm in Mumbai

ताउते चक्रवात का कहरः मुंबई में तूफान में लापता मऊ के युवक का शव मिला, घर में कोहराम

Sat, 22 May 2021 12:35 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 May 2021 12:35 AM IST
सार

 ताउते चक्वात के कारण अरब सागर में उठे तूफान उत्तर प्रदेश के कई लोग गायब गए। कुछ लोगों का शव बरामद हुआ तो वहीं किसी की सलामती की खबर आई। ऐसी ही एख खबर  शु्कवार को आई कि मऊ निवासी एक युवक का शव मुंबई में बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
taukte cyclone Dead body of Maus men found in whi missing from storm in Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के करमपुर सबरसपुर गांव निवासी युवक की दो दिन पूर्व महाराष्ट्र में ताउते तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसका शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। घोसी तहसील के करमपुर सबरसपुर गांव के विजयवीर सिंह (34) महाराष्ट्र में मथेव कंपनी के पी-305 जहाज में रिंगर पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व महाराष्ट्र में आए तूफान में यह जहाज डूब गया था। इसमें 40 से अधिक लोग लापता हो गए थे। जहाज में सवार विजयवीर सिंह के लापता होने की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र से सूचना मिली कि विजयवीर सिंह का शव बरामद हो गया है। इससे उनकी पत्नी पूनम सिंह, माता पुष्पा देवी तथा बच्चे निक्की तथा चमन रो-रोकर बेहाल हैं। विजयवीर को तीन वर्ष पूर्व ही नौकरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पांच दिनों से बेटे का हाल जानने को तरसा परिवार

मुंबई के बांबे हाई हिरा फील्ड में मौजूद सिप 305 पर कार्यरत मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सैदोपुर गांव निवासी संदीप सिंह(26) पुत्र संतोष सिंह अभी भी लापता हैं। संदीप तेल निकालने की कंपनी मैथु एसोसिएट कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करता था।

उसकी कोई जानकारी न मिलने के कारण परिवार के सदस्यों को रो-रो कर बुरा हाल है। सैदोपुर गांव निवासी संदीप सिंह बीते दो साल से मुंबई के मैथु एसोसिएट कंपनी में कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed