{"_id":"5835cae84f1c1b234113bdc7","slug":"tanker-me-lagi-aag-afaratafari","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल भरे टैंकर में लगी आग मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल भरे टैंकर में लगी आग मची अफरा-तफरी
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव स्थित पेट्रोलपंप पर पेट्रोल से भरे टैंकर में आग लगने के बाद जलते टैंकर को बुझाते दमकलकर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर स्थित एक पेट्रोलपंप पर बुधवार की दोपहर पेट्रोल भरे एक टैंकर में आग लग गई। जिसके बाद टैंकर धू-धू कर जलने लगा। टैंकर में आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसी दौरान पेट्रोलपंप के लोगों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी।
जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि टैंकर के आगे की हिस्सा ही जला। पूरे पेट्रोल में आग नहीं लगी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। नगर से सटे रस्तीपुर गांव के रहने वाले प्रकाश राय का तथागत फीलिंग सेंटर के नाम से पेट्रोलपंप है।
बुधवार को डिपो से पेट्रोल से भरा टैंकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा। बुधवार की शाम को टैंकर से पेट्रोल पंप के टैंकर में भरने के दौरान टैंकर के अगले हिस्से में आग लग गई। देेखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जिसके बाद पेट्रोलपंप के कर्मचारियों के हाथपांव फूल गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद सीओ सिटी पंकज सिंह और अग्निशमन विभाग के प्रभारी लक्ष्मण यादव फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे। फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया।